???? मॉडल कान्हा गौशाला में गायों के मरने का सिलसिला जारी
???? गौवंशो को भरपेट नहीं दिया जाता चारा जिससे गौवंश भूख की वजह से तड़प तड़प कर त्याग देते हैं प्राण कुछ गौवंश बीमार रहते हैं
वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त, पाकिस्तान में गिरी थी मिसाइल
मोहम्मद रईस रहमानी
वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त, पाकिस्तान में गिरी थी मिसाइल
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वायु सेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया जिन्हें नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की घटना की उच्चस्तरीय जांच में जिम्मेदार ठहराया गया था. वह मिसाइल पाकिस्तान में गिरी थी. कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओए) ने इस घटना की जांच में पाया कि तीन अधिकारियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं किया. उस घटना के बाद, रक्षा मंत्रालय ने 'गहरा खेद' जताया था.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'नौ मार्च को गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी. इस घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.' बयान के अनुसार, 'इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है. केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं. अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं.'
बता दें, 09 मार्च 2022 को गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दग गई थी और यह पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरी थी. हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था. इस घटना के बाद सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए थे. जिसने पाया कि दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की घटना में तीन अधिकारियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
???? गौवंशो को भरपेट नहीं दिया जाता चारा जिससे गौवंश भूख की वजह से तड़प तड़प कर त्याग देते हैं प्राण कुछ गौवंश बीमार रहते हैं
मासिक धर्म में स्वच्छता ना रखने से बढ़ सकता है बांझपन का खतरा
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
Leave a Comment: