???? गौवंशो को भरपेट नहीं दिया जाता चारा जिससे गौवंश भूख की वजह से तड़प तड़प कर त्याग देते हैं प्राण कुछ गौवंश बीमार रहते हैं


मोहम्मद रईस रहमानी फतेहपुर
???? मॉडल कान्हा गौशाला में गायों के मरने का सिलसिला जारी

???? कान्हा गौशाला में साफ सफाई की नहीं है कोई व्यवस्था,दलदल में घुसी हैं गाय,जिम्मेदार सो रहे कुंभकर्णी नींद

???? गौवंशो को भरपेट नहीं दिया जाता चारा जिससे गौवंश भूख की वजह से तड़प तड़प कर त्याग देते हैं प्राण कुछ गौवंश बीमार रहते हैं

 मोहम्मद रईस रहमानी यूपी अब तक ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल)

✍️ फतेहपुर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी की कमान संभालते ही गौवंशो के बारे में आदेश जारी करते हुए साफ शब्दों में कहा था कि गौवंशो के लिए आश्रय स्थल बनाया जाए और सभी गौवंशो को उसी आश्रय स्थल में रखा जाए तथा समय समय पर हरा चारा, भूसा, पशुआहार,चोकर दिया जाए और जो गाय बीमार हो उन्हें सही समय पर सही इलाज की व्यवस्था की जाए। वहीं यह भी कहा था कि अगर किसी गौशाला से गायों के प्रति लापरवाही बरतने की खबर मिलती है तो सीधे तौर पर वहां के जिला प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम के इस आदेश का पालन यूपी के कुछ जनपदों में शायद देखने को मिलता हो लेकिन यूपी के फतेहपुर जनपद में उनके आदेशों को साफ तौर पर जिला प्रशासन ठेंगा दिखाते हुए दिखाई दे रहा है।आपको बताते चलें कि फतेहपुर जनपद में तपस्वी नगर स्थित सब्जी मंडी के पीछे बनी नगरपालिका की मॉडल कान्हा गौशाला में गायों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।इस गौशाला में भूख की वजह से तड़प तड़प कर आएदिन दो से तीन गाय मर रही हैं वहीं आपको बताते चलें कि इस गौशाला में गौवंशो को समय  पर चारा नहीं दिया जाता है जिस कारण भूख की वजह से गाय कमजोर हो जाती हैं और अंततः अपने प्राण त्याग देती हैं। वहीं गौशाला के अंदर साफ सफाई की कोई भी व्यवस्था सही नहीं है और गायों को जहां रखा गया है वहां बारिश हो जाने के कारण दलदल हो गया जिस कारण गाय  दलदल में घुसी हुई हैं। वहीं आपको बताते चलें कि इस गौशाला में कुल 430 गाय बताई जाती है  जिसमें वहां पर उपस्थित दिल्ली से व्यवस्था देखने के लिए आए संजय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रत्येक गाय को छह किलो हरा चारा,दो किलो भूसा,आधा किलो चोकर और आधा किलो पशुआहार दिया जाता है वहीं आपको बताते चलें कि इस गौशाला में 70 क्विंटल भूसा और हरा चारा 90 क्विंटल बताया जाता है  तथा उनसे गायों के मरने की स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि आज एक गाय एक बछड़ा मरा है  वही सोचने वाली बात यह है एक गाय को दो किलो भूसा तथा 6 किलो हरा चारा में कैसे से पेट भर पाएगा अगर जिम्मेदार अधिकारी सही जांच करा लें तो कान्हा गौशाला में भ्रष्टाचार का महारथी जींद निकलेगा?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।