दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर पत्नी का सिर मुंडवाकर दिया
तीन तलाक, घर से निकाला, पीड़िता ने मांगा न्याय
प्रेमिका संग कार में मिले भाजपा नेता पर बड़ी कार्रवाई, 30 के खिलाफ केस दर्ज
आपको बता दें कि कानपुर के जूही आनंदपुरी पार्क के पास शनिवार रात प्रेमिका संग कार में रंगरेलियां मना रहे भाजपा नेता मोहित सोनकर की उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद मोहित सोनकर ने प्रेमिका के पति को जमकर पीटा था। रात में दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो प्रेमिका के पति ने मोहित सोनकर व उसके साले कर्नलगंज निवासी राजा सोनकर, शिवम सोनकर तथा 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अब मोहित की पत्नी आकांक्षा ने तथा कथित भाजपा नेत्री (मोहित की प्रेमिका) के पति के खिलाफ भी मारपीट, अभद्रता, गाली गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूही इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहित सोनकर पर प्रेमिका का भूत इस कदर चढ़ा था कि वह उसके कहने पर आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। मामला बाबूपुरवा थाने तक पहुंच चुका था। इसके बाद भी मोहित ने प्रेमिका से दूरियां नहीं बनाई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तीन तलाक, घर से निकाला, पीड़िता ने मांगा न्याय
विवाहिता ने की खुदकुशी, पटरी पर मिली सिर कटी लाश
Leave a Comment: