तीन तलाक, घर से निकाला, पीड़िता ने मांगा न्याय


मेरठ में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहिता का सिर मुंडवाकर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि 14 अगस्त को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तभी विवाहिता मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।

 

मेरठ में दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिली तो पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने सिर मुंडाने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची इत्तेफाकनगर की पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले अफजलपुर पाउटी निवासी अहमद अली से हुआ था।  आरोप है कि अहमद निकाह के बाद से ही बुलेट बाइक मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की और सात जून को उसका सिर मुंडवा दिया। मायके में पंचायत के महिला को दोबारा सुसराल भेज दिया।  महिला का कहना है कि 14 अगस्त को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तभी विवाहिता मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची थी। उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। शनिवार को पीड़िता एसएसपी के सामने पेश हुई। पीड़िता की शिकायत पर कंकरखेड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि मुकदमे में पीड़िता ने बाल काटने का जिक्र नहीं किया है। दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप लगाया है। अभी जांच की जा रही है। 

 

 

 

 

 

 

 





 



 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।