अलग-अलग हादसे में तीन युवकों की मौत,
विवाहिता ने की खुदकुशी, पटरी पर मिली सिर कटी लाश
पुलिस बनी देवदूत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस एक बुजुर्ग के लिए देवदूत बन गई। यहां रतनपुर थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी बाइक गंगनहर के किनारे खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने समय रहते राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मेरठ के माधवपुरम निवासी नरेश पुत्र तेजराम गर्ग सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने गंगनहर के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और नहर में छलांग लगा दी। हालांकि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बुजुर्ग नरेश को बामुश्किल बाहर निकलवाया। पुलिस ने पूलिस ने बुजुर्ग नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूछताछ में नरेश गर्ग ने बताया कि वह मानसिक तनाव के कारण नहर में कूद गए थे। वहीं व्यक्ति को सकुशल बचाए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विवाहिता ने की खुदकुशी, पटरी पर मिली सिर कटी लाश
नाको नेशनल एड्स कंट्रोल अग्रर्नाइजेशन के खिलाफ सैकड़ों की तादाद में एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी ने मानदेय पुनरीक्षण में विसंगति को लेकर किया विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Leave a Comment: