सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर संगठन विस्तार पर जोर दिया


भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के विरुद्ध सेवानिवृत्त सैनिकों की अध्यक्षता में गांव - गांव कमेटियां गठित की जाएंगी
---------------------------------------------------------------------------

सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर संगठन विस्तार पर जोर दिया
----------------------------------------------------------------------------

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 21.08.2022 को विकासखंड सकीट के गांव पुरसारी में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मजदूरों एवं महिलाओं की पंचायत संपन्न हुई उक्त पंचायत से पहले किसान नेताओं एवं उपस्थित किसानों में सोंहार माईनर की खंदी के विरुद्ध दिनांक 10.08.2022को हुए आंदोलन के पश्चात सिंचाई विभाग के द्वारा खंदी को रोकने का कार्य किया गया है जिसका मौके पर निरीक्षण किया गया वर्तमान समय में खंदी की जमीन की मिट्टी पुनः नीचे धंस रही है जिस पर चिंता व्यक्त की गई उक्त पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया के विभिन्न विभागों में किसान, मजदूर, नौजवानों के साथ लगातार अन्याय अत्याचार के साथ साथ बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसके विरोध में व्यापक रूप से युद्ध की तैयारी करने के लिए गांव गांव सेवानिवृत्त सैनिकों की अध्यक्षता में संगठन की कमेटियों का गठन किया जाएगा जिससे गांव के बीच में रहने वाले संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शतप्रतिशत ईमानदारी के साथ काम कर सकें एवं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा गांव गांव मैं पाले गए दलालों की कड़ी को तोड़ते हुए साफ स्वच्छ छवि के ईमानदार लोगों को संगठन में सम्मान देते हुए भ्रष्टाचार अन्याय अत्याचार के विरुद्ध लड़ने के लिए एक प्रशिक्षित टीम गांव-गांव खड़ी की जाए और जनपद मुख्यालय से लेकर गांव स्तर तक फैले भ्रष्टाचार रूपी दानव का नाश किया जा सके तथा उपस्थित किसान नौजवानो से शराब आदि नशा से उचित दूरी बनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से गांव गांव संगठन का सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई उसी के तहत आज बड़ी संख्या में लोगों से संगठन की सदस्यता दिलाई गई अन्य किसान मजदूरों को भी संगठन के साथ जोड़ने के लिए सभी को प्रेरित करने के लिए भी निर्देश दिया गया उक्त बैठक के पश्चात सीलमपुरा, कंगरोल, मलावन आदि गांव का दौरा किया एवं संगठन विस्तार पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिला सचिव अशोक कुमार, जिला संरक्षक जदुबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद जाटव, डॉ बलबीर सिंह, अमर सिंह, यशपाल सिंह, उमेश चंद, बंटू, मोहर सिंह, अरविंद सिंह, रामोतार सिंह, डॉक्टर विकास यादव, सुनील कुमार, संतोष सिंह, विजेंदर सिंह, दीपिका, सीमा देवी, सुनीता देवी, रामप्यारी, सोमवती देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।