महोबा की अनशनकारी बीमार पहुंची ट्रामा सेंटर 


महोबा की अनशनकारी बीमार पहुंची ट्रामा सेंटर 
फोटो संख्या-2
बांदा। मंडल के जिला महोबा निवासी सहोद्रा पत्नी कांशीराम ग्राम खम्हरिया थाना खन्ना दबंगों से पीड़ित होकर न्याय पाने के लिए मंडल मुख्यालय स्थित अशोक लाट में 17 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठी है। रविवार 21 अगस्त को उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि जब कोई प्रशासनिक अधिकारी न आया तो समाजसेवी शालिनी पटेल ने नगर मजिस्ट्रेट को फोन लगाया। उन्होंने एंबुलेंस भेजी और समाजसेविका उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गई जहां उनकों भर्ती कराया गया है इलाज जारी है। हालात की जानकारी जरिए दूरभाष महोबा जिलाधिकारी को भी दे दी गई है। अनशनकारी महिला ने बीते कल पत्र देकर भी जांच कार्यवाही की मांग की थी और उसने बताया कि मेरी जमीन पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत कब्जा कर लिया है। जिसको पाने के लिए मैने जिला स्तर पर संभव प्रयास किए लेकिन किसी ने सुना नहीं। अनसुनी के बाद अनशन मेरी मजबूरी बन गई। बीमार महिला अब अनशन स्थल से ट्रामा सेंटर पहुंच गई है। 
उप पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मंडल को भेजे पत्र में अनशनकारी सहोद्रा ने कहा है कि वह 17 अगस्त से अनशन पर बैठी है। पीड़ित अनशनकारी की माने तो उसका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा मेरी जमीन में कब्जा कर लिया गया है कब्जा मुक्त कराने और दोषियों पर कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को अधिकारियों की डयोढ़ी में दस्तक देकर पुकार लगाने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो मंडल मुख्यालय में अनशन कर न्याय की फिराक में बैठना मेरी मजबूरी हो गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।