ट्रक-स्कूल वाहन में टक्कर; 4 स्टूडेंट की मौत:उज्जैन में ट्रैक्स में फंसे रहे घायल बच्चे, बमुश्किल बाहर निकाला; 11 अस्पताल में भर्ती


ट्रक-स्कूल वाहन में टक्कर; 4 स्टूडेंट की मौत:उज्जैन में ट्रैक्स में फंसे रहे घायल बच्चे, बमुश्किल बाहर निकाला; 11 अस्पताल में भर्ती
उज्जैन के पास नागदा में सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई। 11 बच्चे गंभीर घायल हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचा गया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चार अस्पतालों में जारी है। ट्रैक्स में सवार 12 बच्चे नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के थे। हादसा उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुआ।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
 इन बच्चों की हुई मौत 
भाव्यांश पिता सतीश जैन (13), निवासी उन्हेल
सुमित (18) पिता सुरेश
उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़, निवासी उन्हेल
इनाया पिता रमेश नन्देदा (6), निवासी उन्हेल​​​​
 ये बच्चे घायल 
उज्जैन आर्थो अस्पताल में- अनुष्का (15), अक्षत (8)
संजीवनी अस्पताल में- निशा प्रज्ञा (12), हर्ष (14) पिता ईश्वरलाल
नागदा अस्पताल में- प्रियांश पिता संजय, तनिषा पिता राजेश, प्रियांशी पिता पवन, तैयब पिता आजाद
हादसे के बारे में बताते हुए एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया को दोनों ड्राइवर को कस्टडी में लिया गया है। वर्तमान में सभी का फोकस बच्चों के इलाज पर है। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। वहीं इसमें जिसकी गलती पाई जाएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
 रस्सी से खींचकर गाड़ी को सीधा किया 
नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तूफान वाहन पूरी तरह से पिचककर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। एम्बुलेंस चालक शिवनारायण व्यास का कहना है कि सूचना के 10 से 15 मिनट बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। उनको नागदा जनसेवा अस्पताल भेजा गया।
 स्कूली वाहन में सवार बच्चों व ड्राइवर के नाम 
1. सुमित मदारिया (क्लास-11th) निवासी उन्हेल 2. निहारिका मदारिया (क्लास-10th) 3. पर्व जैन (क्लास-3rd) 4. दर्शन जैन (क्लास-5th) 5. अनुष्का सेकवाडिया (क्लास-10th) 6. भव्यांश जैन (क्लास-6th) 7. प्रयाग जैन (क्लास-5th) 8. उमा वाकतलिया (क्लास-8th) 9. हरीश वाकतलिया (क्लास-6th) 10. हिमांशु मंडावलिया (क्लास-4th) 11. प्रियांशी मंडावलिया (क्लास-2nd) 12. अक्षत ढोढरिया (क्लास-3rd) 13. तनिषा पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा) 14. श्रेयांस पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा)

तूफान ड्राइवर- तैय्यब निवासी ग्राम पासलोद, आरोपी ट्रक ड्राइवर- फकीर पिता ईशे
 स्कूल प्रबंधन ने जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ा 
हादसे के बाद फातिमा स्कूल प्रबंधन ने एक पत्र जारी करते हुए हादसे में घायल अपने स्कूल के छात्रों की जानकारी दी। साथ ही हादसे से भी अपना पल्ला झाड़ लिया। पत्र में स्कूल प्रबंधन ने लिखा, फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल आ रहे थे, विद्यालय से किसी भी वाहन स्वामी का कोई अनुबंध नहीं है। अभिभावक स्वयं अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। फातिमा परिवार इस घटना से स्तब्ध है और सभी विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।
 खबर लगातार अपडेट हो रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।