नागदा में स्कूल वेन को ट्रक ने मारी टक्कर। 4 बच्चों की मौत, 8 घायलl एम्बुलेंस नहीं मिली तो बस में ले जाना पड़ा अस्पताल।
नागदा में स्कूल वेन को ट्रक ने मारी टक्कर। 4 बच्चों की मौत, 8 घायलl एम्बुलेंस नहीं मिली तो बस में ले जाना पड़ा अस्पताल।
धामपुर में धुमधाम के साथ निकाला गया पारम्पारिक रामड़ोल का जलूस।
धामपुर में धुमधाम के साथ निकाला गया पारम्पारिक रामड़ोल का जलूस। (बिजनौर से सुशील रस्तौगी के साथ मुनीश ऊपाध्याय की रिपोर्ट।) बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में रामड़ोल जलूस बड़ी ही धुमधाम के साथ निकाला गया है। रामड़ोल जलूस में सुन्दर सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। रामड़ोल जलूस में नृत्य कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों पर नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। नगर धामपुर के दीप म्यूजीकल ग्रुप ने रामड़ोल जलूस में अपना सहयोग प्रदान करते हुऐ भजनों की प्रस्तुती दी गयी।जलूस में हनुमान अखाड़ा भी रहा जिसमें युवकों द्वारा करतबों का प्रदर्शन किया गया। रामड़ोल जलूस का शुभारम्भ मौहल्ला गुजरातिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर से नारियल फोड़ कर किया गया। इसके बाद रामड़ोल जलूस मछली बाजार, फल चौक, बड़ी मंडी, पंजाबी मार्केट , बसंत टाकिज, नगीना चौक, पोस्ट आफिस, भगत सिंह चौक, मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ ।तथा रामड़ोल को पारंपरिक पुजा अर्चना के लिये नगीना रोड़ स्थित मंदिर कालिया वाला पर भी ले जाया गया। आपको बता दें कि इस वर्ष रामड़ोल जलूस को निकाले जाने के लिये रामड़ोल समिति दो गुटों में बट गयी थी। दोनों गुट अपने अपने निर्देशन में रामड़ोल जलूस को निकाले जाने की जिद पर अड़े हुए थे। कोई भी गुट झुकने को तैयार नहीं था। जिस कारण इस वर्ष लगभग सौ वर्षों से निकाला जाने वाले रामड़ोल जलूस का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा था। परन्तु उपजिलाधिकारी धामपुर मनोज सिंह और सीओ धामपुर श्रीमति इंदू सिद्धार्थ की सुझ-बुझ से राम ढ़ोल जलूस के आपसी विवाद का पटाक्षेप हुआ। परिणाम स्वरूप रामड़ोल का पारम्पारिक जलूस निकाला जा सका है। जलूस में किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए सीओ श्रीमति इंदू सिद्धार्थ के निर्देश पर कोतवाल धामपुर माधौ सिंह बिष्ट ने भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नागदा में स्कूल वेन को ट्रक ने मारी टक्कर। 4 बच्चों की मौत, 8 घायलl एम्बुलेंस नहीं मिली तो बस में ले जाना पड़ा अस्पताल।
कलेक्ट्रेट के बाबू पर पिता की पेंशन रोकने का लगाया गंभीर आरोप.
Leave a Comment: