मलेरिया पसार रहा पैर, अब तक 98 मरीज मिले
मलेरिया पसार रहा पैर, अब तक 98 मरीज मिले
अटरिया में मकानों व दुकानों पर चला एनएचएआइ का बुलडोजर
सीतापुर : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर रविवार दोपहर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और पुलिस टीम ने अतिक्रमण ढहाया। कस्बे में हाईवे किनारे बने 60 से अधिक लोगों का पक्का व अस्थाई अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया है। एनएचएआइ के वरिष्ठ अभियंता प्रमोद सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र, नायब तहसीलदार सुरभि गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
हाईवे किनारे अयोध्या यादव का अस्थाई अतिक्रमण हटाया। वहीं, राकेश ओझा की पक्की दुकानें ढहा दी गईं। लखनऊ हास्पिटल के बाहर टिन शेड भी तोड़ा गया। इसके बाद कई अन्य दुकानों के बाहर टीन शेड जेसीबी से उखाड़ दिए गए। नीलगांव तिराहे पर भी अतिक्रमण हटाया। नीलगांव मार्ग के दोनों तरफ शुभम व किशन गुप्ता के पक्के निर्माण को ढहा दिया। आर्यावर्त बैंक तक यादव ट्रेडर्स की दुकानें व अन्य पक्के निर्माण व टिन शेड को भी ढहाया गया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने ऋषि तिवारी व अवनीश तिवारी के पक्के मकान के कमरे को जेसीबी से ढहा दिया। अतिक्रमण की जद में आए लोग अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन, उन लोगों की एक न सुनी गई। इस मौके पर एनएचएआइ के अधिकारी प्रदीप, त्रिपुरारी पांडेय, अमरेंद्र सिंह, संतोष, प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा, लेखपाल अमिय कांत शुक्ल भी थे। एनएचएआइ के कारीडोर प्रबंधक प्रदीप शुक्ल ने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं को पहले ही चिन्हीकरण के दौरान ही निशानदेही कर खुद से हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। कुछ ने कार्रवाई से पहले ही खुद से अतिक्रमण हटा लिया। जिन लोगों ने चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया, ऐसे लोगों के पक्के निर्माण को जेसीबी से ढहाया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मलेरिया पसार रहा पैर, अब तक 98 मरीज मिले
पटवारी को सूचना देकर भी नहीं दे रहे ध्यान रक्षाबंधन के पहले एक दीवार गिर चुकी थी
Leave a Comment: