मध्य प्रदेश जिला कटनी ब्लॉक ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडरई गांधी नगर मोहल्ला मैं जो अहिल्याबाई बर्मन का मकान बारिश होने से छती हो चुकी जो रहने के लिए मका
पटवारी को सूचना देकर भी नहीं दे रहे ध्यान रक्षाबंधन के पहले एक दीवार गिर चुकी थी
मलेरिया पसार रहा पैर, अब तक 98 मरीज मिले
मलेरिया पसार रहा पैर, अब तक 98 मरीज मिले
हरदोई : बारिश होने पर मच्छरजनित संक्रामक रोगों ने धीरे धीरे पैर फैलाना शुरू कर दिया है। अप्रैल से अब तक मलेरिया के 98 केस सामने आ चुके हैं। जनवरी, फरवरी और मार्च में एक भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला, लेकिन अप्रैल में मलेरिया मरीज मिलना शुरू हुए, जो लगातार बढ़ रहा है। जून और जुलाई में तो 25-25 मलेरिया मरीज मिले, लेकिन अगस्त में अब तक सबसे अधिक 33 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सबसे अधिक टड़ियावां में 15, टोडरपुर में 13 और शाहाबाद में दस मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया की जांच लगातार की जा रही है। रोजाना आठ से नौ सौ लोगों की मलेरिया जांच हो रही है और दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव की जिम्मेदार नगर पंचायत और नगर पालिका को सौंपी गई है। बुखार का बढ़ रहा प्रकोप, दो मरीजों की मौत हरदोई : जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार से दो दिनों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम को ही आठ मरीजों को बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया है। सुरसा क्षेत्र के ग्राम पट्टापुरवा के आनंद कुमार के 14 वर्षीय पुत्र जडेजा कुमार को बुखार आ रहा था। उन्होंने उसका उपचार कराया, जब कोई लाभ नहीं मिला तो परिवारवाले जडेजा को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। रविवार सुबह जडेजा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पटवारी को सूचना देकर भी नहीं दे रहे ध्यान रक्षाबंधन के पहले एक दीवार गिर चुकी थी
छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Leave a Comment: