सहसवान नव युक्त थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने सहसवान कोतवाली की कमा न संभाली है
सहसवान नव युक्त थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने सहसवान कोतवाली की कमा न संभाली है
छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम
रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छात्रा व किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाराबंकी निवासी छात्रा की तलाश में गोताखोर नदी खंगाल रहे हैं। देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगर निवासी 17 वर्षीय मोना ने अपनी मां से बाजार जाने के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर मां ने उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज किशोरी घर से लखनऊ रोड स्थित गोलवाघाट पुल पर पहुंची। कुछ देर तक वह पुल पर रेलिंग के पास खड़ी रही। कोई कुछ समझ पाता तब तक नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर जरवल रोड इलाके के घाघरा घाट पुल से बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना के ग्राम बेहटा निवासी रमिता सुबह सात बजे घर से पढ़ने की बात कहकर साइकिल से निकली थी। इस दौरान वह घाघराघाट पुल पर पहुंची और साइकिल खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा, लेकिन घंटाें मशक्कत के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल पाया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश में गोताखोरों की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहसवान नव युक्त थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने सहसवान कोतवाली की कमा न संभाली है
बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव वेद रामपुर में गांव के बाहर खेत में दामिन ने काले नाग को पकड़ लिया
नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक दरगाह रोड निवासी बासुदेव प्रसाद सिंह की पत्नी आशा कार्यकर्ता शिला सिन्हा (50) का रविवार की रात्री असामयिक निधन हो गया
Leave a Comment: