पैसा मांगने पर मां ने फटकारा तो किशोरी ने नदी में लगा दी
छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम
तेज हवाएं; मौसम विभाग
अब मानसून के तेवर फिर बदल रहे हैं। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलधार के बाद मंगलवार को मौसम एक बार फिर साफ रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज होगी। वहीं लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश होगी। बारिश की आवाजाही बादलों के साथ लगातार बनी हुई है। रविवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही से ही मौसम सुहाना रहा। हालांकि, अब मानसून के तेवर फिर बदल रहे हैं। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलधार के बाद मंगलवार को मौसम एक बार फिर साफ रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज होगी। वहीं लखनऊ में गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद और आगरा में मूसलधार की संभावना है। इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी, बुलंदशहर समेत 28 अन्य जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं संभल, बदायूं और शाहजहांपुर में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अन्य सभी जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की हवा चलने की संभावना है। 32 जिलों में गरज और चमक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत तेज बारिश के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतर जिलों में बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान मेरठ में 36.5 डिग्री और नजीबाबाद में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 21.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम
सहसवान नव युक्त थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने सहसवान कोतवाली की कमा न संभाली है
बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव वेद रामपुर में गांव के बाहर खेत में दामिन ने काले नाग को पकड़ लिया
Leave a Comment: