Rani Chatterjee Photos: लहंगे में कयामत ढाती दिखीं रानी चटर्जी, जलने वालों को जमकर जला रही हैं एक्ट्रेस
Rani Chatterjee Photos: लहंगे में कयामत ढाती दिखीं रानी चटर्जी, जलने वालों को जमकर जला रही हैं एक्ट्रेस
CBI Raid: मनीष सिसोदिया के बचाव में आई आम आदमी पार्टी, सौरभ भारद्वाज बोले- बीजेपी फैलाती है झूठ
दिल्ली (Delhi) में आबकारी नीति (Excise Policy) मामले को लेकर सीबीआई (CBI) की ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है. इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री (Education Minister) मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर रेड मारी है. इस मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) मनीष सिसोदिया के बचाव में आ गई है. आप नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने एबीपी न्यूज (ABP News) से खास बातचीत में कहा कि मनीष सिसोदिया शिक्षा के जनक हैं.
उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि सीबीआई की समस्या ये है कि इसमें दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों की तस्वीर छपी है और साथ में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की तस्वीर है. उन्होंने कहा कि ये देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा अखबार है. इसमें मनीष सिसोदिया की तस्वीर क्यों छपी. इनकी ये जलन है.
बीजेपी को अच्छी शिक्षा से जलन
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले इन अखबारों में छपता था कि दिल्ली रेप कैपिटल है और गरीबी की तस्वीरें छपती थी लेकिन आज उसमें दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों की तस्वीरें छपी हैं. इतने बड़े अखबार के बारे में बीजेपी इस तरह की बात कह रही है. मुझे अफसोस है बीजेपी के जो कार्यकर्ता अमेरिका के अंदर रहते होंगे जो नौकरी कार्य करते होंगे वह जानते होंगे कि कितना बड़ा प्रतिष्ठित अखबार है.
मनीष सिसोदिया शिक्षा के जनक
सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस आदमी को शिक्षा (Education) का जनक माना जाता है उसको प्रधानमंत्री का कार्यालय कह रहा है इससे ज्यादा भ्रष्ट आदमी कोई नहीं है. यह दुर्भाग्य है इस देश का मैं उसको रेखांकित करने की कोशिश कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि सीबीआई (CBI) हमारे यहां आई है. बीजेपी (BJP) एक प्रोपेगेंडा बेस पार्टी है यह प्रोपेगेंडा चलाते हैं झूठ को कई बार बोलते हैं ताकि वह सच लगे.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Rani Chatterjee Photos: लहंगे में कयामत ढाती दिखीं रानी चटर्जी, जलने वालों को जमकर जला रही हैं एक्ट्रेस
भारत में गरीब बच्चों की करेंगे मदद AB De Villiers, उठाया यह बड़ा कदम; जानकर खुश हो जाएंगे आप
हरियाणा के इस नेशनल पार्क में आकर ले सकते हैं दुबई जंगल सफारी का आनंद, देखें तस्वीरें
Leave a Comment: