सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तरण की स्थिति से अवगत कराया गया


जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तरण की स्थिति से अवगत कराया गया, तत्पश्चात् के0वी0के0 के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मौसम की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत समसामायिक जानकारी प्रदान करते हुये अपनी भूमि में जीवांश कार्बन की मात्रा बनाये रखने तथा कीट/रोगों से अपनी फसल को बचाने हेतु रासायनिक उपाय के स्थान पर अन्य वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करने की सलाह किसान भाइयों को दी गयी। जिला गन्ना अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
    किसान दिवस में अधिकांश किसानों द्वारा बेसहारा पशुओं की समस्या प्रमुखता से उठाई गयी। जिलाधिकारी  द्वारा बताया गया कि जनपद प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जा रहा है किन्तु आम जनमानस से आपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जनपद के सभी बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित करने हेतु दिनांक-31 दिसम्बर 2022 का लक्ष्य निर्धारित करते हुये कार्यक्रम का रोड-मैप तैयार कर लिया गया है। दो अति वृहद गौ-संरक्षण केन्द्रों हेतु भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी  द्वारा आम जनमानस एवं किसान प्रतिनिधियों से अपील की गयी कि बेसहारा गोवंशों को पकड़वाने एवं गौशाला तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें। डीएम ने अवगत कराया कि गौशालाओं से बेसहारा पशुओं को पालन हेतु गोद लेने पर शासन द्वारा प्रति गोवंश प्रतिदिन 30 रू0 की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जा रही है, किन्तु आम जनमानस द्वारा गोवंश संरक्षण के कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है, जबकि बेसहारा पशुओं की इस सामाजिक समस्या का निदान प्रशासन एवं समाज दोनो की आपसी भागीदारी से निकाला जा सकता है। 
    कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डा0 एस0के0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार सिंह के साथ ही किसान दिवस से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं किसान भाई तथा विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुये। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।