लखीमपुर खीरी हिंसाः मांगों को लेकर 75 घंटे का धरना, किसानों संग पहुंचे राकेश टिकैत
धरना 21 अगस्त तक यहीं चलेगा। जिसमें किसान अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।
अतिरिक्त उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र को सहसवान उप जिला अधिकारी पद पर किया किया गया है।
नवनियुक्त उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कार्यभार किया ग्रहण।
बदायूं-अधिवक्ताओं के विरोध के चलते सहसवान उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उप जिला अधिकारी बदायूं पद पर स्थानांतरित करते हुए।अतिरिक्त उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र को सहसवान उप जिला अधिकारी पद पर किया किया गया है। नवनियुक्त उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला प्रशासन का अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया l ज्ञात रहे सहसवान बार एसोसिएश सेंट्रल बार एसोसिएशन बदायूं द्वारा संयुक्त रुप से उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर विगत 2 जुलाई से न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा था तथा अधिवक्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन जमकर हंगामा व नारेबाजी की जा रही थी। बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा अपर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, मंडल आयुक्त बरेली, जिला अधिकारी बदायूं व अध्यक्ष बार कौंसिल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं ने उप जिला अधिकारी महिपाल सिंह की भेदभाव पूर्ण कार्य प्रणाली को लेकर स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी। यही नहीं अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल मंडल आयुक्त बरेली उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष के साथ जिला अधिकारी दीपा रंजन के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिला था तथा उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी यही नहीं अधिवक्ताओं ने एक पखवाड़े पूर्व एक दर्जन से ज्यादा ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेजते हुए। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी महिपाल सिंह को बदायूं स्थानांतरित कर किया है।
रिपोर्ट दीपांशु सक्सेना
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धरना 21 अगस्त तक यहीं चलेगा। जिसमें किसान अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।
- पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा रैली निकालकर दिखाई एकजुटता
मुंह में कपड़ा ठूस काटा गला
Leave a Comment: