पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकाल पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, मीडिया आयोग गठन व अन्य की उठी मांग
- पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा रैली निकालकर दिखाई एकजुटता
धरना 21 अगस्त तक यहीं चलेगा। जिसमें किसान अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।
लखीमपुर खीरी हिंसाः मांगों को लेकर 75 घंटे का धरना, किसानों संग पहुंचे राकेश टिकैत
अब तक टीवी/यूसुफ इदरीसी
आठ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज से 75 घंटे धरने पर रहेंगे। आंदोलन को लेकर बुधवार से ही किसानों ने राजापुर मंडी में आना शुरू कर दिया था। जिसे देखते हुए शहर की पुलिस अलर्ट है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी समेत अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज से 75 घंटे धरने पर रहेंगे। इस आंदोलन में टिकैत के साथ पंजाब के किसान समेत 31 अन्य किसान संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राजापुर मंडी में धरने पर बैठेंगे। बता दें कि आंदोलन को लेकर बुधवार से ही किसानों ने राजापुर मंडी में आना शुरू कर दिया था। जिसे देखते हुए शहर की पुलिस अलर्ट है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संजीव सुमन पहुँचे
तिकुनिया हिंसा का किया जिक्र
उधर, आंदोलन को लेकर भाकियू के यूपी और उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार से राजापुर मंडी में किसानों का 75 घंटे का धरना चलेगा। इस दौरान उन्होंने तिकुनिया हिंसा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है, जिसके चलते उन्हें धरना देने को मजबूर होना पड़ा।
सरकार ने वादे नहीं निभाए
बलजिंदर सिंह मान ने आगे बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत आठ सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तिकुनिया हिंसा मामले में सरकार ने अपने किए गए वादे को पूरा नहीं किया है। सरकार ने पीड़ित परिवार को न नौकरी दी और न ही मुआवजा। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद अन्य चार किसानों के रिहाई की मांग भी की।
21 अगस्त तक चलेगा धरना
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 31 किसान संगठन के लोग राजापुर मंडी पहुंच रहे हैं। इनमें यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा के किसान अपना समर्थन देने बसों, ट्रेनों और ट्रैक्टर ट्रॉली से मंडी परिसर पहुंच रहे हैं। बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि किसानों का ये धरना 21 अगस्त तक यहीं चलेगा। जिसमें किसान अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।
अब तक टीवी-यूसुफ इदरीसी
क्या है आठ सूत्री मांग?
1. लखीमपुर खीरी जिला के तिकोणिया में 4 किसानों और 1 पत्रकार की हत्या करने की साजश रचने के मामले में उपग्रह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।
2. लखीमपुर खीरी हत्याकांड में जो किसानों को निर्दोष होते हुए भी जेल में बंद किया है उनको तुरन्त रिहा किया जाए और उनके ऊपर मढ़े केस तुरन्त वापस लिए जाएं।
3. सभी फसलों के ऊपर स्वामीनाथन कमीशन के द्वारा सी-2 +50%के फार्मूला से एमएसपी की गारंटी और सभी फसलों की बिकवाली एमएसपी के ऊपर होने की गारंटी करने वाला कानून केणकेंदर सरकार दुआरा बनाया जाए।
4. किसान आन्दोलन के दौरान केन्द्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में जो केस किसानों के ऊपर लाद दिए गए थे वो तुरंत वापस लिए जाएं।
5. बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए।
6. भारत के सभी किसानों के सर पर चढ़े कर्ज को 1 बार लकीर मार्र के यकमुश्त कर्ज मुक्त किया जाए।
7. उत्तर प्रदेश की खंड मिलों की तरफ जो किसानों की बकाया राशि है वो तुरंत जारी की जाए।
8. वर्षों से जंगल को आबाद कर देश के विभिन्न प्रांतों से लखीमपुर एवं अन्य जनपदों से आकर बसे किसानों को ज़मीन से बेदख़ल करने के नोटिस देने बंद किए जाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
- पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा रैली निकालकर दिखाई एकजुटता
मुंह में कपड़ा ठूस काटा गला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर लगाए गए देशभक्ति के नारे
Leave a Comment: