देश मना रहा है आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस,
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर लगाए गए देशभक्ति के नारे
जौनपुर अभिराजी रामनाथ शिक्षा निकेतन विद्यालय नवापुर जरौना के प्रबंधक श्रीमती गुलाबी देवी ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात विद्यालय के छात्र ,छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसका शुभारंभ प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र यादव ने किया, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र यादव ने कहा दायित्वों का निर्वाह ही सच्ची देशभक्ति है उन्होंने कहा वीर सेनानियों के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, इस अवसर पर राजेश यादव ,अवधेश यादव, सोमनाथ विश्वकर्मा, राकेश यादव ,शेषमणि यादव ,अशोक पाल, समाजसेवी कुंवर दानिश अंसारी, इंजीनियर रंग बहादुर नेता आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट प्रेम राज मिश्रा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: