स्वास्थ्य केंद्र परसेण्डी की O P D भगवान धनवंतरि के सहारे l
तथा झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले- बल्ले l
इस आयोजन की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा, मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र, एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार पाठक रहे
ब्रेकिंग न्यूज़ 18 अगस्त 2022 जौनपुरजनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के माड़ियाहूँ पी जी कॉलेज म बुधवार कोें स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा, मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र, एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश कुमार पाठक रहे रहे। कार्यक्रम का निर्देशन पूर्वांचल विवि के प्रोफेसर मनोज पांडेय के द्वारा किया गया। संचालन श्री उद्देश्य कुमार ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका प्रोत्साहन एवम सम्मान किया गया।
डॉ. लीना तिवारी ने समाज के हर क्षेत्र में स्वावलम्बन की आवश्यकता बताई और महिला स्वावलम्बन पर बल दिया। उपजिलाधिकारी श्रीमती अर्चना ओझा ने क्षेत्र के विकास में सभी की सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्य वक्ता प्रो. मिश्र ने राजनीति विज्ञान और वेदों में व्यक्त स्वावलम्बन की धरना को स्पष्ट किया। इस अवसर पर अभियान के जिला समन्वयक डॉ. मनोज पांडेय द्वारा मड़ियाहूं पी जी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार मिश्र को स्वावलंबी भारत अभियान का तहसील समन्वयक नियुक्त किये जाने की घोषणा की गई और बताया गया कि यह अभियान स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय शिक्षण मंडल, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय किसान संघ जैसे 11 संगठनों का एकीकृत अभियान है जिसका उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में स्वावलम्बन और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तथा झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले- बल्ले l
अपना दल एस के विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने पत्रकार राहुल गुप्ता के 33 वां जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गयाl
पिसावां, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको की बाइक तिरंगा यात्रा कम्पोजिट विद्यालय चन्द्रा से प्रारम्भ हुई
Leave a Comment: