तथा झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले- बल्ले l


स्वास्थ्य केंद्र परसेण्डी की O P D भगवान धनवंतरि के सहारे l
 तथा झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले- बल्ले l

जनपद सीतापुर के विकासखंड परसेंडी के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र परसेण्डी बना हुआ है। जिसकी ओपीडी भगवान धन्वंतरि के सहारे चल रही है। ओपी डी में तैनात डॉक्टर दिनांक 16/ 8/ 2022 को दिन के 10:30 बजे तक नहीं पहुंच सके। मरीज त्राहि-त्राहि कर रहे हैं ।यह ऐसी स्थिति तब है जबकि स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन बृजेश पाठक स्वास्थ्य महकमा को सुधारने के लिए पसीना बहा रहे हैं । ऐसी स्थिति में भी स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी की ओपीडी समय से नहीं खुल पा रही है ।झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत 9 अगस्त 2022 को परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र के परी क्षेत्र के गांव बन्नी शाहपुर तथा महा सिंहपुर की सूचना परसेंडी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ सुनील कुमार वर्मा को दी गई ,तो उन्होंने कहां की हमें वहां के फोटो भेज दीजिए मौके से ही फोटो और वीडियो भेजे गए परंतु आज 17 /8/ 2022 अर्थात 9 दिन में स्वास्थ्य विभाग से झोलाछाप डॉक्टरों पर जहां ऑपरेशन आज भी होते हैं। कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है ।
यह सिद्ध हो रहा है कि स्वास्थ्य महकमे में धन की बेड़ी डाल दी गई है ।
इसीलिए झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है ।
यह भी हो सकता है स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी ही जब समय से ओपीडी नहीं प्रारंभ कर सकता है ।
तो झोलाछाप डॉक्टरों पर वह कार्यवाही करने की क्या आवश्यकता है ।
इस विषय पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ सुनील कुमार वर्मा से फोन पर संपर्क किया गया तो कई बार उनका फोन बिजी जाता रहा तथा अनेक बार नाट रिचेबुल बताता रहा ।
सीएमओ सीतापुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने दिखाने की बात कही है ।
देखो क्या दिखाते हैं ।क्या कार्यवाही करते हैं ।तथा इससे क्या सुधार होता है ।यदि धन की वेडी नहीं पढ़ी होंगी तो सुधार हो पाएगा ।
अन्यथा ओपीडी परसेंडी की और परसेंडी परिस्थिति क्षेत्र के ही गांव के झोलाछाप डॉक्टरों की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी ।

राकेश दिवाकर
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।