संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-शहीदों के सपनों का भारत बनाओ का दिया नारा
2 सौ फिट का तिरंगा झंडा लेकर माले ने निकाला आजादी मार्च
यमुना में 30 लोग डूबे, दो के शव मिले, 4 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन
एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं। दो लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने अधिकारियों को मौके पर भेजा है। बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है। उसमें 30 से 40 सवार लोग एक बार नदी के एक ओर से दूसरी ओर ले जाए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में 30 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूब गए। तैरना आने से 28 वर्षीय राजकरन पासवान निवासी असोधर बरूई फतेहपुर और 60 वर्षीय गया प्रसाद निषाद निवासी समगरा बबेरू किसी तरह नदी से बाहर निकल पाए। शाम चार बजे तक 30 वर्षीय माया, 26 वर्षीय पिन्टू, छह वर्षीय महेश, तीन वर्षीय संगीता, 15 वर्षीय जयेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र, 15 वर्षीय करन पुत्र रिज्जू, सात वर्षीय आयश कुमार, 48 वर्षीय फुलवा और 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की पुष्टि हुई थी। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
2 सौ फिट का तिरंगा झंडा लेकर माले ने निकाला आजादी मार्च
एनसीसी के छात्रों द्वारा नगर आंवला में तिरंगा यात्रा गंज त्रिपोलिया मार्ग स्टेट बैंक, कुएं वाली गली से होते हुए नगर आंवला में निकाली गई।
बांदा -आज श्रावण मास के अंतिम दिन इस पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया गया।
Leave a Comment: