जिला बरेली के तहसील आंवला में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास
एनसीसी के छात्रों द्वारा नगर आंवला में तिरंगा यात्रा गंज त्रिपोलिया मार्ग स्टेट बैंक, कुएं वाली गली से होते हुए नगर आंवला में निकाली गई।
2 सौ फिट का तिरंगा झंडा लेकर माले ने निकाला आजादी मार्च
2 सौ फिट का तिरंगा झंडा लेकर माले ने निकाला आजादी मार्च
शहादत दिवस पर शहीद खुदीराम बोस को माले कार्यकर्ताओं ने सलाम किया
संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-शहीदों के सपनों का भारत बनाओ का दिया नारा
आजादी की 75वीं साल "हम भारत के लोग" के संकल्प को मजबूत करेगी माले
यूपी अब तक संवाददाता
समस्तीपुर । 11 अगस्त 2022
आजादी की 75वीं, 1942 की जनक्रांति की 80वीं और खुदीराम बोस की शहादत की 114वीं वर्षगांठ पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-शहीदों के सपनों का भारत बनाओ संकल्प को लेकर अपने देशव्यापी आह्वान के तहत भाकपा माले ने गुरूवार को 2 सौ फिट का तिरंगा झंडा लेकर जिला मुख्यालय में आजादी मार्च निकालकर आजादी की 75वीं साल को "हम भारत के लोग" के संकल्प को मजबूती प्रदान करने का आह्वान आमजनों से किया.
बड़ी संख्या में भाकपा माले समेत आइसा, इनौस, ऐपवा, किसान महासभा, खेग्रामस, इंसाफ मंच, जसम आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय से 2 सौ फिट के तिरंगा झंडा लेकर आजादी मार्च निकाला. मार्च स्टेशन रोड, पुरानी पोस्ट आफिस रोड, चीनी मिल चौक होते हुए भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद औभरब्रीज चौराहा, स्टेडियम गोलंबर, समाहरणालय का भ्रमण करते हुए मार्च अंबेडकर स्थल पहुंचकर बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया.
माले जिला कमिटी सदस्य, अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, उपेंद्र राय, जीबछ पासवान, ललन कुमार, मनीषा कुमारी, फूल बाबू सिंह, राजकुमार चौधरी, सुनील कुमार, अनील चौधरी समेत डा० खुर्शीद खैर, अशोक कुमार, महेश कुमार, लोकेश राज, राजू कुमार झा, उमेश कुमार, महेश पासवान, नईम अंसारी, दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सहनी, रौशन कुमार आदि ने संबोधित किया.
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 2022 विशेष महत्व है. यह भारत की आजादी की 75वीं, 1942 की जनक्रांति की 80वीं एवं खुदीराम बोस के शहादत की 114वीं वर्षगांठ है. देशवासियों की सांझी विरासत ने शहादत देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराया. लोकतंत्र और संविधान स्थापित हुआ. धर्मनिरपेक्षता के साथ ही मौलिक अधिकार लागू हुआ. स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र, संविधान से प्रेरणा लेकर इसे आगे बढाने की जरूरत है लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र, संविधान, मौलिक अधिकार का हनन कर रही है. मना तो रही है आजादी का अमृत महोत्सव लेकिन समाज में जहर घोल रही है. जगह-जगह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो रही है. सरकार की गलत नीतियों के विरोध करने वाले को देशद्रोही कहा जा रहा है. सच लिखने, बोलने, दिखाने वाले पर मुकदमा किया जा रहा है. जेल भेजा जा रहा है. उन्हें तरह- तरह से परेशान किया जा रहा है. देश पर तानाशाही थोपा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी से देशवासी परेशान हैं लेकिन सरकार कारपोरेट घराने को देश को लूटने की खुली छूट दी जा रही है. उनके लोन, टैक्स माफ किया जा रहा है. सरकारी संस्थान, उपक्रम एवं धरोहरों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है.
ऐसी स्थिति में देश के आजादी आंदोलन, स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देशविरोधी भाजपा की मोदी सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बेदखल करने को संघर्ष तेज करने का संकल्प लेना है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एनसीसी के छात्रों द्वारा नगर आंवला में तिरंगा यात्रा गंज त्रिपोलिया मार्ग स्टेट बैंक, कुएं वाली गली से होते हुए नगर आंवला में निकाली गई।
बांदा -आज श्रावण मास के अंतिम दिन इस पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया गया।
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल
Leave a Comment: