सर्पदंश, भूकंप से निपटने के तरीको के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया l


राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ नगर रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर तेतरी बाजार,सिद्धार्थ नगर में आज दिनाक 06/08/2022 को विभिन्न आपदाओं के समय छात्रों को प्रबंधन कौशल विकसित करने हेतु राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा एक दिवसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में  एन. डी. आर.एफ. टीम द्वारा*भूकंप के दौरान स्कूली बच्चों को किस प्रकार अपने आप को एवं अपने साथियों को बचाया जा सके व रोड एक्सीडेंट, चोट लगने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए , इसके बारे में भी बताया गया ।     सर्पदंश, भूकंप से निपटने के तरीको के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया l
इस कार्यक्रम के दौरान टीम कमांडर सुधीर कुमार, ने एन डी आर एफ की संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया, तत्पश्चात मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ जैसी आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया|
आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामानों के द्वारा तत्काल स्ट्रेचर बनाने का तरीका, आकाशीय बिजली से बचने का तरीका बताया गया| 
उक्त प्रशिक्षण में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश लाल, आपदा सलाहकार अनुपम शेखर तिवारी,आपदा विशेषज्ञ सुश्री पुष्पांजलि सिंह, श्री राकेश मणि त्रिपाठी, (प्रधानाध्यापक) निमिष शुक्ला, (उप प्रधानायपक)अन्य अध्यापक गण और स्कूल के बालक,और बालिकाएं शामिल रहे l इस कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक श्री राकेश मणि त्रिपाठी, की अध्यक्षता में संपन्न किया गया  |
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।