जनपद बिजनौर से अशोक कुमार के साथ उमेश उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट 


आपको बताते चलें कि धामपुर से  शेरकोट के बीच मनोकामना महादेव मंदिर है जिसमे बैग राम पुजारी ग्राम नूरपुर के पास पुरैना गांव के रहने वाले थे वह इस मंदिर में लगभग 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करते चले आ रहे थे आज सवेरे किसी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी जब सवेरे पुजारी जी नहीं उठे तो उनकी पत्नी जावित्री देवी उन्हें उठाने के लिए गई तो पता चला की उनकी मृत्यु हो गई है पुजारी की मृत्यु के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों का तांता लग गया 
सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एडीएम उप जिलाधिकारी धामपुर मनोज कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह क्षेत्र अधिकारी धामपुर हिंदू सिद्धार्थ क्षेत्र अधिकारी अफजलगढ़ शुभ सूचित कुमार प्रभारी निरीक्षक धामपुर माधो सिंह बिष्ट मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया पुलिस ने
लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया है पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार मंदिर के बराबर में किया जाएगा और वही उनकी समाधि बनाई जाएगी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।