जहाँ विगत एक सप्ताह से पड़ रही ऊमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली ।


खबर डीग भरतपुर राजस्थान से
रिपोर्टर 
रमनलाल गोस्वामी अब तक टी वी 


डीग उपखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दिनभर रुक रुक कर बारिश दौर चलता रहा जहाँ विगत एक सप्ताह से पड़ रही ऊमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली । वहीं इस बारिश ने नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है  । जहाँ कस्बे के निचले इलाकों के गली - मोहल्लों में पानी भर गया जिससे राहगीरों को और स्कूली बच्चों को उक्त रास्तों से निकलने में काफी परेशानी हो रही है । वहीं नगरपालिका प्रशासन की ओर से नालियों के सफाई ठीक ढंग से नहीं होने के कारण हर बार नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं वहीं घण्टाघर के नीचे बनी पुकिया के अंदर धँस जाने से भी बाजार में आने वाले लोगों और कस्बेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके जिससे कस्बेवासियों में नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है तथा नालियों की सुचारू रूप से सफाई करवाने की मांग भी की है । 
नगर पालिका का ध्यान सफाई एवम रोशनी पर नहीं है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।