थाना गौर पुलिस, SOG व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त कुदाल तथा अभियुक्त का रक्त रंजीत कपड़ा बरामद किया गया ।
आठ यात्री गंभीर रूप से घायल, अन्य दुर्घटना में महिला की मौत
इटावा जिले के जसवंतनगर में जयपुर से हमीरपुर जा रही एक वोल्वो बस हाईवे पर ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही उक्त जगह पर दूसरी दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टककर से महिला की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह घटना आगरा कानपुर हाईवे पर जमुना बाग ओवर ब्रिज के निकट फौजी ढाबा के सामने घटित हुई, जब वॉल्वो बस सवारियों को लेकर जयपुर से हमीरपुर जा रही थी। तभी किनारे की साइड पर ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। इस दौरान आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में एक मां बेटी स्थानीय गांव कीरतपुर की रहने वाली रानी देवी पत्नी ठाकुर दास व उनकी बेटी मयूरी (25) को सीने में चोट बताई गई है।
वहीं, अन्य घायलों के नाम सत्येंद्र (24) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी जरौली बढ़पुरा, भोले (42) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी खैरगढ़ तिलक नगर उत्तर फिरोजाबाद, सनी (35) पुत्र अखिलेश निवासी करुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर, वारिस (20) पुत्र यासीन निवासी सिमरा साराबाद कानपुर नगर, हरि प्रकाश (35) पुत्र महाराज सिंह निवासी मटामई मटसेना फिरोजाबाद, सिनवई (18) पुत्र शकील मूसानगर कानपुर नगर बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया था, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं एक दूसरी दुर्घटना में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला खुशहाली गांव निवासी गीता देवी पत्नी अखिलेश सिंह की मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
घटना में प्रयुक्त कुदाल तथा अभियुक्त का रक्त रंजीत कपड़ा बरामद किया गया ।
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
Leave a Comment: