अमृत महोत्सव: स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री, बोले- अमर शहीदों के बलिदान को करें याद
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
रुपये न देने पर पिता के पैर में कैंची घोंपा
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आए दिन रुपये के लिए पिता से बदसलूकी करता है। जानकारी के मुताबिक, मोगलहा निवासी हौसला प्रसाद कृषि विभाग में टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका एकलौता बेटा जयेश जायसवाल आए दिन पिता से विवाद करता है। माता-पिता को धमकाकर रुपये मांगता है।
बृहस्पतिवार दोपहर जयेश पिता से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले ही रुपये देने का हवाला देते हुए पिता ने इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे ने कैंची से बाएं पैर में वार करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
देह व्यापार का भंडाफोड़
Leave a Comment: