कलयुगी बेटे की करतूत
रुपये न देने पर पिता के पैर में कैंची घोंपा
घटना में प्रयुक्त कुदाल तथा अभियुक्त का रक्त रंजीत कपड़ा बरामद किया गया ।
रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती
दिनांक-01/02.08.2022 की रात्रि में थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र कन्नौजिया पुत्र दधिराम निवासी बढ़नी थाना गौर जनपद बस्ती की हत्या का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 04.08.2022 को थाना गौर पुलिस, SOG व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में हत्या करने वाले अभियुक्त रामसुरेश वर्मा पुत्र पाटनदीन ग्राम बढ़नी थाना गौर बस्ती को समय 11:45 बजे अईला कला तिराहा से गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल तथा अभियुक्त का रक्त रंजीत कपड़ा बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रामसुरेश वर्मा पुत्र पाटनदीन निवासी ग्राम बढ़नी थाना गौर बस्ती ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनाँक 01.08.2022 को मैं शाम को शराब पिया था तथा 7 बजे पुनः एक शीशी शराब लेकर रामचन्द्र के चिखने की दुकान से चिखना लेकर उसी के दुकान पर पिया तथा वहीं बैठा रहा फिर घर गया । मै शराब के लिए पैसा मजदूरी करके व पास पैसे न होने पर अपने घरों के सामानों को बेंच कर शराब पीता हूँ । उसी रात लगभग 9:30 बजे मैं पुनः एक शीशी शराब लेकर रामचन्द्र के दुकान पर गया तो वह सो गया था । मैं कुछ देर बैठने के बाद उसके दुकान से गैस सिलिन्डर व भगौना चुरा कर घर जा रहा था कि रामचन्द्र का लड़का गोर्रे उर्फ शिवम व उसका साथी साबिर पुत्र अनवर अली मुझे पकड़ लिए मैं खेत में भागा था । वे दोनों मेरे चोरी करने के कारण मारने पीटने लगे और काफी अपमानित किये । मै काफी गुस्से में था गाँव के बाहर बने छोपड़ी छप्पर में रखे कुदाल को लेकर आ गया समय 12 बजे से 01 बजे के बीच शिवम को मारने आया लेकिन शिवम अपने पिता के पास नहीं सोया था । अकेले रामचन्द्र सोया था मैनें रामचन्द्र को हीं कुदाल से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया तथा खुन लगा कपड़े को अपने घर में तथा खुन लगी कुदाल को गाँव से बाहर अपने खेत के छोपड़ी के पास स्थित कन्हई के खेत व बाँस कोठ के पास झाड़ झंखाड़ में छिपा दिया । कुदाल को छिपाने से पहले पानी से अपने हैण्ड पंप से धुल दिया । सर्ट को भी पानी में डालकर धोकर घर में कमरे में छिपा दिया था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक गौर श्री ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल जनपद बस्ती ।
2. निरीक्षक मान सिंह थाना गौर जनपद बस्ती ।
3. प्रभारी चौकी बभनान उ0नि0 जनार्दन प्रसाद थाना गौर जनपद बस्ती ।
4. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त जनपद बस्ती ।
5. हे0का0 विजय प्रकाश दीक्षित, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 अजय यादव, का0 विजय यादव SOG टीम जनपद बस्ती ।
6. का0 जितेंद्र यादव, का0 संतोष यादव थाना सर्विलांस सेल जनपद बस्ती ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
गांव की सड़कों पर भारत माता की जय के जय घोष के साथ गांव की गलियों के रास्ते होते हुए विद्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुई।
Leave a Comment: