संगठन आजादी के 75 वर्षों को एक ऐसे अवसर के रूप में देखता है


वीडियो न्यूज़
मछली शहर जौनपुर
रिपोर्टर सूर्य प्रकाश मौर्य

जिला जौनपुर । मछली शहर स्थानीय विकास खंड स्थित
 कमालपुर गांव में उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक यूथ फ्रंट द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्थापक अजीत यादव ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा घर-घर संविधान के विषय में पत्रकारों से बातचीत किया उन्होंने बताया कि संगठन आजादी के 75 वर्षों को एक ऐसे अवसर के रूप में देखता है जिसमें देश के नागरिकों के लिए और भी बहुत कुछ किया जा सकता था वर्तमान में बहुत से ऐसे जीवंत मुद्दे हैं जिनका हल हमें ढूंढना चाहिए और हमारी राजनीति एवं राजनीतिक दल इसके लिए जवाब देवह  भी है किंतु दुर्भाग्यवश हमारी राजनीति गंभीर विषयों पर जवाबदेही से भाग रहे हैं संकेतों एवं प्रतीकों की राजनीति के सहारे आम लोगों की भावनाओं को प्रभावित कर सिर्फ वोट बनाने की जुगत ही हमारे राजनीति का उद्देश्य मात्र बन रहा है इसीलिए हम लोग मजबूत लोकतंत्र और जवाब दे सरकार के लिए संविधान के मान्यताओं एवं मूल्यों को लेकर 10000 परिवारों तक जाएंगे और उनसे संविधान निहित समानता बंधुत्व भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने और संविधान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे वार्ता को सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर बहादुर मौर्य समाज सेवी राजबहादुर एवं प्रकाश चंद ने भी संबोधित किया एवं इस कार्यक्रम के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।