राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है।


लखनऊ के मलिहाबाद में किराने की दुकान चलाने वाली महिला से जरदोजी कारीगर ने तीन साल तक यौन शोषण किया। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी का भी शोषण किया। उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके तीन लाख रुपये के गहने भी हड़प लिये। पीड़िता ने यह आरोप लगाया कि उसे धमकाते हुये आरोपित ने स्पीकर फोन पर एक व्यक्ति से बात करायी और फिर कुछ शब्द पढ़वाने के बाद कहने लगा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो गया है। आरोपित जब बेटी का अक्सर यौन शोषण करने लगा तो उसने हिम्मत जुटाते हुए मलिहाबाद कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपित एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

पीड़िता ने बताया कि एजाज उसके घर के पास ही रहता है। वह दुकान पर सामान लेने आता था। इससे उसका परिचय हो गया था। एक बार उसके पति बाहर गये, तभी देर राज एजाज उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। उसने गलत हरकत की। विरोध करने पर उसने कहा कि उसने वीडियो बना लिया है, अगर किसी से कुछ कहा तो इसे वायरल कर देंगे। वीडियो डिलीट करने के नाम पर एजाज ने उसे रुपयों की मांग कर दी। पीड़िता अक्सर उसे दुकान के गल्ले से रुपये निकाल कर देने लगी। पीड़िता ने उसकी मांग पूरी करने के लिये अपने गहने तक बेच डाले। आरोप है कि उसने तीन लाख रुपये के गहने भी हड़प लिये थे।  पीड़िता ने बताया कि एजाज ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका और बेटी का नाम भी बदल दिया था। इस नाम से बुलाने से मना करने पर धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि एजाज ने उसकी बेटी के साथ भी गलत हरकत की। बेटी ने जब आपबीती बताई तो उसने एजाज को बेटी से दूर रहने को कहा। इस पर आरोपी ने फिर से वीडियो वायरल करने का डर दिखाया। इस बार उसने हिम्मत जुटायी। उसने पति को पूरी बात बता दी। आरोप है कि पति के विरोध करने पर एजाज ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया। पीड़िता ने मलिहाबाद कोतवाली में एफआईआर करायी जिस पर पुलिस ने एजाज को हिरासत में ले लिया गया था। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुभाष चन्द्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

 


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।