मंत्री ने किया जिला अस्पातल का औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार
फतेहपुर। जिले में आज योगी सरकार के कृषि शिक्षा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख एक दिवसीय दौरे
इस यूनिवर्सिटी में जीरो नंबर पर भी फेल नहीं होंगे, न ही देना होगा बैकपेपर;
सिर्फ वही छात्र पहले से दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट नहीं होंगे जो यूएफएम में बुक होंगे या पूरी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार भले ही विद्यार्थी को 33 फीसदी से अंक कम क्यों न मिले हों, अगर विद्यार्थी के अंक जीरो भी हैं तो भी उसे दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ ही एनईपी के अन्तर्गत सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा। एक लाख 22 हजार 268 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। बीएससी के परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों के 33 फीसदी से कम होने पर जीरो ग्रेड प्वाइंट मिले हैं। उन छात्रों में भ्रम है कि वे दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट नहीं होंगे। जिसके बाद छात्रों ने एलयू में प्रदर्शन किया था लेकिन लखनऊ विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि सभी छात्रों को दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। एनईपी के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में यदि कोई छात्र किसी विषय में फेल है तो भी उसे दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा। जब छात्र तीसरे सेमेस्टर में आएगा तो उसे पहले सेमेस्टर में फेल विषय की भी परीक्षा देनी होगी। इससे छात्रों को एक साल का समय मिलेगा और एलयू पर बैक का दबाव कम होगा। एनईपी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के जीरो अंक मिले तो भी छात्र प्रमोट होंगे। बीएससी के परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रों के 33 फीसदी से कम होने पर जीरो ग्रेड प्वाइंट मिले हैं। उन छात्रों में भ्रम है कि वे दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट नहीं होंगे। जिसके बाद छात्रों ने एलयू में प्रदर्शन किया था लेकिन लखनऊ विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि सभी छात्रों को दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फतेहपुर। जिले में आज योगी सरकार के कृषि शिक्षा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख एक दिवसीय दौरे
पंचायत सचिव की मिलीभगत से पंचायत भवन केबल नाम का ही रह गया है
अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि सफाई के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किये जाये।
Leave a Comment: