अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि सफाई के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किये जाये।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी कार्यक्रम पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किये जाये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तय कार्यक्रमानुसार आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये।
    जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि सफाई के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किये जाये। इसके अतिरिक्त चिन्हित स्थलों पर सजावट इत्यादि के साथ साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीत भी प्रसारित कराये जायें। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं/मूर्तियों एवं उनके आस पास के क्षेत्रों में सफाई/सजावट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माल्यार्पण इत्यादि के लिये भी पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। 
    जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों आदि में दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय झण्डे को फहराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि झण्डों का निःशुल्क वितरण प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में 09 अगस्त 2022 तक हो जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि जनपद में कार्यक्रम की शुरूआत 11 अगस्त से प्रारम्भ कर दी जाये। उन्होंने परवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय के ग्राम में लाईटों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुये 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाये। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी लोग अपने-अपने कार्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत झण्डा फहरायेंगे, साफ-सफाई एवं राष्ट्रधुन जैसे कार्यक्रम आयोजित करायेंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि पंचायत घर में शाम के समय गांव वालों को देशभक्ति से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन कराया जाये। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि अपने विद्यालयों में बच्चों को देशभक्ति फिल्में दिखाकर उन्हें देशभक्ति हेतु और अधिक प्रेरित करेंगे एवं सभी विभाग आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। 
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला को निर्देश दिये कि 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्पों का आयोजन गांववार किया जाये, जो कि लोग चिकित्सीय लाभ से वंचित रह जाते हैं। 
    बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।