वाराणसी सिटी के लिए रोजाना चल रही एक्सप्रेस ट्रेन, गोरखपुर से रात 11 बजे होती है रवाना
गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 04.50 बजे पहुंचती है।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्राधिकरण इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाना चाहता है।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्राधिकरण इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाना चाहता है। इसी के तहत प्राधिकरण ने यह खास आयोजन करने का निर्णय किया है। इस मौके पर युवाओं का समूह अलग-अलग कार्यक्रम भी करेगा। पैडलेगंज से नया सवेरा स्थित जेटी तक के मार्ग को तिरंगा व गुब्बारे से सजाया जाएगा। पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीत बजेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर किसी को जीडीए तिरंगा देगा। ताल के किनारे सीढ़ियों के साथ नया सवेरा के एक छोर से डेढ़ किलोमीटर लंबे दूसरे छोर तक लोग खड़े होकर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाएंगे। रामगढ़ताल में चलने वाली नावों को भी सजाया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि यह गोरखपुर समेत पूरे देश के लिए खास मौका है। इसका जश्न भी खास होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग को पत्र लिखकर जरूरी इंतजाम और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। दिग्विजयनाथ पार्क और चंपा देवी पार्क में गाड़ियों को पार्क कराया जाएगा। लोगों से अपील की जाएगी कि वे आयोजन स्थल तक आने के लिए दो पहिया वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करें। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस स्वतंत्रता दिवस भव्य आयोजन करने की तैयारी है। यहां करीब एक लाख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, जो ताल किनारे खड़े होकर एक साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाएंगे। तैयारी है कि पूरा रामगढ़ताल क्षेत्र देशभक्ति के जश्न में रंगा नजर आए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 04.50 बजे पहुंचती है।
चौकी खुलने आस पास के इलाको मे छोटी मोटी घटना पर लगेगा अंकुश
आप कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं।
Leave a Comment: