सावधान! बच्चों में मोटापा बन सकती है नई महामारी, जानें कारण और बचाव के उपाय
यूनिसेफ में पोषण प्रमुख डॉ. अर्जन डी वाग्ट का कहना है कि आबादी के कारण यह संख्या देखने में कम लग सकती है
प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड संख्या 10 में प्रसाद खाने से महिला, बच्चे समेत 52 लोग बीमार हो गए ।
ताजपुर / समस्तीपुर से यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर
ताजपुर / समस्तीपुर । प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड संख्या 10 में प्रसाद खाने से महिला, बच्चे समेत 52 लोग बीमार हो गए । सभी बीमार का इलाज ताजपुर रेफरल हॉस्पिटल में जारी है । जानकारी के अनुसार फतेहपुर वाला पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी नरेश कुमार के घर बीते शुक्रवार को सत्यनारायण भगवान का पूजा का आयोजन हुआ था । पूजा का प्रसाद खाने के बाद महिला, बच्चे समेत सभी को उल्टी, दस्त के साथ बुखार आने लगा । प्रसाद केले, शक्कर, दूध आदि से बना हुआ था । कई लोगो ने स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया । लेकिन विशेष सुधार नहीं हुआ । सोमवार को अचानक 52 बीमार लोग रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे । आरती कुमारी, अनिल राज, देवराज, अनिल, शोभा देवी, शिवम, सुमन कुमारी, अभिषेक, अमृता, पिंकी, दौलत देवी, विमला देवी, बिनोद कुमार, विनय कुमार समेत 52 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया । अचानक एक साथ इतने बीमार लोगो को इलाज के लिए आते ही हॉस्पिटल में अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई । रेफरल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर सोने लाल यादव ने बताया की फूड प्वाइजनिंग के कारण सभी लोग बीमार हुए है । सभी बीमार का प्रॉपर इलाज किया जा रहा है । उन्होंने कहा की दूषित पानी पीना भी इसका कारण हो सकता है । हेल्थ मैनेजर अंजनी नंदन ने लोगो से पानी को उबाल कर ठंडा कर पीने की सलाह दी । वही बासी भोजन एवं जंक फूड खाने से परहेज करने की बात कही ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूनिसेफ में पोषण प्रमुख डॉ. अर्जन डी वाग्ट का कहना है कि आबादी के कारण यह संख्या देखने में कम लग सकती है
शिमला से आ रहे सेब से ज्यादा महंगी हुई शिमला मिर्च
पत्नी को फाफामऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
Leave a Comment: