पत्नी को फाफामऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,


जनपद के गंगापार क्षेत्र में एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। सोरांव के जुड़ापुर दांदू गांव में घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक प्रेम प्रकाश मिश्रा 65 वर्ष घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। मंगलवार सुबह वह घर में ही खून से लथपथ मृत पड़े मिले जबकि उनकी पत्नी नीरजा मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हाल में मिलीं। पत्नी को फाफामऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। सोरांव पुलिस के साथ ही आला अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच पड़ताल जारी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है फिलहाल उन्होंने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। ऐसे में यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि वारदात में किसी घुमंतू गिरोह का हाथ हो। गौरतलब है कि प्रयागराज का गंगापार क्षेत्र लगातार सामूहिक हत्याकांड उसे दहल रहा है। इनमें से हाल की दो घटनाएं फाफामऊ के गोहरी गांव और थरवई के खेवराजपुर में हुई थीं। गोहरी में 5 और खेवराजपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। दोनों घटनाओं में दो युवतियों व एक महिला से दुष्कर्म भी किया गया था। 

 






 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।