आरोप है कि बबलू दहेज के लिए आए दिन आरती के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था।


संतकबीनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में सिसवा गांव निवासी विवाहिता को पति ने रविवार की रात जलाकर मार डाला। उसके बाद शव को घाघरा नदी में फेंक दिया। मायके वालों ने दहेज के खातिर घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्याकर शव छिपाने का प्रयास करने के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की तलाश में जुट गई है। 
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के मुड़देवा गांव निवासी रीना देवी पत्नी अनिल का आरोप है कि उसने अपनी 34 वर्षीय ननद आरती की शादी 14 साल पूर्व धनघटा क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी बबलू राजभर पुत्र मंगरु राजभर के साथ की थी। शादी में दान दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि बबलू दहेज के लिए आए दिन आरती के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। रविवार की रात बबलू ने आरती के ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी। जिससे आरती की जलने से मौत हो गई।  आरती के शव को बबलू और उसके ससुराल वालों ने गायब कर दिया। जिसकी जानकारी सोमवार की सुबह उसके मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और गांव वालों से पता चला कि बबलू ने आरती को जलाकर मार डाला है और शव को गायब कर दिया है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति बबलू और अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने शव को घाघरा नदी में फेंक दिया है। शव की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।