पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू ब्लाक के अंतर्गत आने वाली कुचेंदू ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान वा सचिव ने ग्राम विकास के लिए आए हुए धन का बंदरबांट कर घोटाला करने का ग्रामीणों ने दस्तावेजों के जरिए किया खुलासा।


बांदा

कुचेंदु ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान वा सचिव द्वारा किए गए घोटालों की पोल खोलते हुए बताया की पहले नाली निर्माण के लिए लगभग 43000 हजार रुपए निकाले गए मगर नाली निर्माण नही कराया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत के हैंड पंप रिबोर कराने के नाम का रुपया निकाला गया।
ठीक इसी प्रकार वाल स्लोगन आदि का रुपया निकाला गया जो कार्य हुए ही नही है।
इसी ग्राम पंचायत में कन्या प्राथमिक विद्यालय से ट्रांसफार्मर तक सी सी रोड का निर्माण नरेगा के माध्यम से चार लाख पच्चीस हजार रुपए में कराया गया जो मात्र चार माह में ही ध्वस्त हो गई है। ग्राम वासियों ने सभी प्रपत्र के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया है।मगर अभी तक कुछ भी कार्यवाई न होने पर बबेरू बी डी ओ को सभी जरूरी प्रपत्रों को देते हुए अवगत कराया गया तो बी डी ओ साहब ने संज्ञान लेकर कार्यवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
अब देखने वाली बात है कि सभी साक्ष्य होते हुए भी ग्राम प्रधान वा सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाति है या नहीं
या ए लोग मिल कर सूबे के मुखिया योगी महराज जी की जीरो टॉलरेंस नीति को बट्टा लगाते रहेंगे।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।