पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, लक्सा निवासी व्यापारी से दोनों आरोपी फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगा करते थे।


कमिश्नरेट की लक्सा पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नई सड़क के कपड़ा व्यापारी से जीएसटी अफसर और फिर मुंबई के डॉन बनकर 30 लाख रुपये वसूले। दोबारा 25 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था। शातिर दिमाग रंगदारी मांगने वाला व्यापारी का भतीजा और उसका दोस्त निकला।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, लक्सा निवासी व्यापारी से दोनों फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगा करते थे। पहले जीएसटी अफसर का भय दिखाकर वसूली की और फिर मुंबई का भाई डॉन बनकर और खौफ पैदा कर रंगदारी वसूली।  लक्सा के कपड़ा व्यापारी से कुल 30 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों पर दोनों ने वसूले। बाकायदा व्यापारी को फोन पर बच्चे को शार्प शूटर से मरवा डालने की धमकी देकर वसूली करते रहे। भय से व्यापारी मोटी रकम देता रहा। अंत में परेशान और खौफजदा व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया।  

पुलिस आयुक्त के अनुसार, धमकी भरे मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखते हुए जांच की गई तो मामला खुलता गया। वाराणसी पुलिस के बिछाए जाल में दोनों आरोपी फंस गए। एक बदमाश व्यापारी के चचेरे भाई का बेटा है और दूसरा उसका दोस्त है। रंगदारी की रकम से दोनों ने खूब मौज मस्ती की और गर्लफ्रेंड पर लाखों रुपये उड़ाए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।








 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।