मंत्री उषा ठाकुर ने जानापाव के पवित्र गुफा में बाबा शिवलिंग का अभिषेक उठाई कावड़ यात्रा
मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि हिन्दू धर्म को इसी तरह से प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचा कर हिन्दू धर्म में एकता का ही मेरा लक्ष्य है।
पंजाब के बनूड़ के मीरा शाह कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों समेत सात नौजवान हिमाचल प्रदेश स्थित गोबिंद सागर झील में डूब गए।
हर आंख नम है। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली। सभी मृतकों के परिजन दिहाड़ी करते हैं। इस हादसे में सुरजीत राम ने अपना एक बेटा व तीन पोते रमन, लाभ व लखवीर खो दिया है। 32 वर्षीय पवन कुमार तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह इलाके की शराब फैक्टरी में मजूदरी करता था। उस पर ही सारे परिवार की जिम्मेदारी थी। लाल चंद के दोनो बेटे रमन (19) और लाभ (17) की डूबने से मौत हुई है। रमन खूनीमाजरा के सरकारी कॉलेज में पढ़ता था। वहीं लाभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 वीं का छात्र था। इनकी दो बहने हैं। लाल चंद की पिछले साल हादसे में चार जगह से टांग टूट गई थी। वह अभी तक बिस्तर पर पड़ा है। लखवीर बनूड़ के स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी। विशाल (18) तीन भाई था। उसके पिता मजदूरी करते थे। अरुण 8वीं कक्षा का विद्यार्थी था। शिव (15) मैट्रिक कर रहा है। किशन, मोनू, फौजी व रमन भी इन नौजवानों के साथ थे। सुरजीत राम व चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि वह घर से सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मोटरसाइकिलों पर निकले थे। श्री नैना देवी, बाबा बालक थान व पीर निगाह घूमकर तीन दिन बाद वापस आने की बात कहकर गए थे। जाने के बाद कोई फोन भी नहीं किया। यह भी नहीं बताया गया कि पहले कहा पर जाना है। उन्हें सिर्फ टीवी पर खबर से पता चला। पार्षद भोला राम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में रखवा गया है। गोबिंद सागर में डूबने वालों की पहचान रमन (19) व लाभ (17) दोनों सगे भाई, शिव कुमार, पवन कुमार (33), अरुण कुमार, लखवीर कुमार (16), विशाल कुमार (16) के रूप में हुई। इसके अलावा उनके साथ गए नौजवान कृष्ण कुमार, सोनू, हेरी व रमन भी उनके साथ बाबा बालक नाथ जा रहे थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि हिन्दू धर्म को इसी तरह से प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचा कर हिन्दू धर्म में एकता का ही मेरा लक्ष्य है।
मंगलवार का दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए भी ऐतिहासिक होगा।
किशोर का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Leave a Comment: