मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार के नेतृत्व में संपन्न


ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता


बलरामपुर।    बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाये जाने के संबंध में जनपद स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार बलरामपुर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 31 अगस्त 2022  तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी बेहतर देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अभियान में सभी नौ माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं जिससे उन्हें कमजोरी और कुपोषण से बचाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की नौ खुराकें देने का प्रावधान है, जिसमें नौ से बारह माह तक के बच्चों को एमआर के प्रथम टीके के साथ आधा चम्मच यानि एक एमएल, 16 से 24 माह तक के बच्चे को एमआर के दूसरे टीके के साथ पूरा चम्मच यानि दो एमएल, जबकि दो से पांच वर्ष तक के बच्चे को छह-छह माह के अंतराल पर पूरा चम्मच यानि दो एमएल विटामिन ए का सिरप दिया जाना है । विटामिन ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनका कोविड से भी बचाव करता है साथ ही आँखों में होने वाली रतौंधी से भी बचाव करता है। बच्चों को विटामिन ए का सिरप ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) और शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस (यूएचएनडी) के मौके पर दिये जाएंगे।जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के 369051 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी ।जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि आयोडीन युक्त नमक के सेवन व स्तनपान के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा  बाल स्वास्थ्य पोषण माह में कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया जाएगा। वहां पर उनका उपचार किया जाएगा, जिससे कि वे कुपोषित श्रेणी से बाहर आ सकें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।