इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58008 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से।


 सोने-चांदी के भाव में आज बदलाव देखने को मिल रहा है।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में  24 कैरेट शुद्ध सोना शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले आज यानी सोमवार को महज 61 रुपये सस्ता होकर 51405 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 359 रुपये उछल कर 57912 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। 

 अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  4849 रुपये ही सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18096 रुपये सस्ती है। 24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52947 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 58241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 59649 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 65614 रुपये में देगा।  अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51199 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 58008 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  47087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 48499 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 53349 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38554 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  39710 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43681 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 30072 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30974 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 34071 रुपये का पड़ेगा।  बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।