अंगूरी भाभी बनकर फिर लौटेंगी शिल्पा शिंदे? शुभांगी अत्रे की इंजरी के बाद आई खबर!


jhalak Dikhhla Jaa 10 में शिल्पा शिंदे का होना कंफर्म बताया जा रहा है लेकिन इसी बीच एक और खबर आई है जो फैंस को खुश कर देगी। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शिंदे 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे शो 'झलक दिखला जा' में तो नजर आएंगी ही, लेकिन साथ ही वह पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में फिर एक बार अंगूरी भाभी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

शिल्पा शिंदे ने Bhabiji Ghar Par Hain में लंबे वक्त तक अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था जिसके बाद कुछ विवादों के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली और तब से लेकर अभी तक वही ये जिम्मेदारी संभालती रही हैं। लेकिन अब हाल ही में शुभांगी अत्रे के इनजर्ड होने के बाद खबर है कि शिल्पा शो में फिर एक बार वापसी कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक चोटिल होने के बाद शुभांगी अत्रे को शिल्पा शिंदे फिर एक भार रिप्लेस करेंगी। Bhabiji Ghar Par Hain में अंगूरी भाभी के किरदार की ताकत ये है कि दोनों ही अभिनेत्रियां इस किरदार के नाम से मशहूर हो चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।