दिनांक.1-8-2022 दिन सोमवार
पश्चिमी फाटक बिशारतगंज में बड़ी धूमधाम से निकाली गई कावर पदयात्रा । धर्मेंद्र मौर्या के यहां पर फूलों द्वारा स्वागत एवं जलपान कराया गया, ऐसे ही जगह-जगह स्टेशन मार्केट ,रामजाने साहू के यहां पर जलपान का इंतजाम किया गया एवं फूलों द्वारा स्वागत किया गया। पुराना बाजार होते हुए कुबेर मेडिकल पर फूलों द्वारा भव्य स्वागत हुआ । नगर पंचायत के चेयरमैन सूरजपाल मौर्य जी के यहां पर फूल मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं भंडारा भी कराया गया। काबर पदयात्रा श्री श्री 108 बाबा राम दास की तपोस्थली भारत माता मंदिर पहुंची वहां पर भक्तों ने महादेव की शिवलिंग पर जल चढ़ाया अपने अपने परिवार के लिए प्रार्थना की वहां से जैतपुर शरिफपुर ,में मंदिर पर भव्य स्वागत हुआ मंदिर में भक्तों के लिए फल फ्रूट का इंतजाम किया गया ।भांग के साथ भांग पीकर भक्त लोग धूम मचाने लगे वहां पर भोलियों ने अद्भुत झांकियों के साथ नाचते गाते आनंद लिया। काबर पदयात्रा गौरी शंकर गुलरिया उपराला मंदिर पर पहुंची वहां पर भक्तों ने शिवलिंग पर भारी संख्या में जल एवं प्रसाद चढ़ाया। बिशारतगंज में स्वागतकर्ता चेयरमैन सूरजपाल मौर्य धर्मेंद्र मौर्य , नरोत्तम साहू अंकित मौर्य, बृजलाल मौर्य, बालाजी साउंड ,महंत तुलसीदास महाराज, नंदू गुप्ता, प्रेमपाल साहू, प्रेमपाल मौर्य ,सोनू मौर्य, तरुण साहू, वरुण, उदय, विकास, हिमांशु ,विशाल, रामवीर सक्सेना, टीकाराम मौर्य, सुमन भोली, नीतू सक्सेना ,गुड़िया देवी ,गुड़िया सक्सेना, कल्लू सक्सेना।
जैतपुर शरीफपुर के स्वागतकर्ता पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार कातिब, पप्पू पुजारी, प्रदीप गोले, ओमकार राजपूत ,प्रेम शंकर मौर्य, ठाकुर गौरव सिंह ,डॉ वीरेंद्र गोले, ओमप्रकाश मौर्य, छोटे लाल बाबू जी, विद्याराम मौर्य, डॉ मेवाराम, डूंगर लाल ,राजाराम, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, किशन वीर ,राजवीर प्रजापति ,राम प्रसाद मौर्य, बनवारी लाल मौर्य, अशोक कुमार बीटीसी मेंबर, राममूर्ति शर्मा उपस्थित रहे। यूपी अब तक टीवी न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ रवि साहू की खास रिपोर्ट बरेली
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: