खागा उपजिलाधिकारी ने नौबस्ता घाट पहुंचकर कांवरियों की देखी सुरक्षा व्यवस्था संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल
जलभरकर माझिलगांव स्थिति कुंडेश्वर धाम में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगें!
अपहृत की हत्या कर औगासी यमुना नदी पुल से फेंका था शव, तलाश जारी
फतेहपुर,
⭕ दस दिन पूर्व खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पौली से अपहरण किए गए युवक की हत्या करके शव को औगासी यमुना नदी पुल से फेंके जाने के मामले में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने घटना का अनावरण करते हुए अपहरण व हत्याकांड में शामिल आधा दर्जन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ सुसंगत धाराआें में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। उधर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम अब भी शव की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल स्तर अधिक होने के कारण शव के नष्ट हो जाने की संभावना है।
पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गए अपहरणकर्ता।
बताते चलें कि खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पौली निवासी इरफान उर्फ हाफिज पुत्र मुराद अली का अपहरण कुछ लोगों ने 21 जुलाई को ग्राम पौली से दोपहर लगभग दो बजे कर लिया था।
अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से बीस लाख रूपए फिरौती की मांग की थी लेकिन इससे पूर्व ही अपहृत की हत्या कर शव को छिपाकर यमुना नदी के पुल के नीचे औगासी यमुना नदी पुल थाना मरका जनपद बांदा से शव को फेंक दिया था।
पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने यमुना नदी में शव की तलाश शुरू की। पुलिस को नदी से मोबाइल बरामद हुआ था। जिसकी पुष्टि परिजनों ने की थी। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए और पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी कसरहा का पुरवा मजरे सलेमाबाद थाना हथगाम, दीपक मौर्य पुत्र क्षत्रपाल मौर्य निवासी कला गाजीपुर थाना हथगाम, अभिषेक गुप्ता पुत्र गिरीश चंद्र गुप्ता निवासी कस्बा छिवलहा थाना हथगाम, बब्लू उर्फ सुरेंद्र कुमार पुत्र मुन्नू विश्वकर्मा निवासी कसरहा का पुरवा मजरे सलेमाबाद थाना हथगाम, कुलदीप मौर्य पुत्र देवशरन मौर्य निवासी रसूलपुर वैसापुर थाना खागा हाल पता ईसाइन पुरवा गाजीपुर बस स्टाप कोतवाली नगर, अनिल कुमार पुत्र अशोक कुमार मौर्य निवासी चक गाजीपुर थाना हथगाम को गोपालपुर तिराहा नौबस्ता रोड थाना खागा से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सभी के पास से छह मोबाइल, एक बैंक पासबुक, मृतक के मोबाइल की रसीद, चार सिम एक डिजायर कार नं. यूपी-78ईडी/4199 व 1750 रूपए बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शाही, निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण स्वरूप, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल इंद्रदेव, कांस्टेबल रोहित कुमार, ऋषिरंजन मिश्रा, नीरज कुमार यादव, अरविंद सिंह, रामकुमार, प्रदीप कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, कांस्टेबल पंकज सिंह, अमित दुबे, अजय पटेल, विपिन मिश्रा, शैलेंद्र कुशवाहा, अतुल त्रिपाठी, फूलचंद्र शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जलभरकर माझिलगांव स्थिति कुंडेश्वर धाम में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगें!
राजधानी लखनऊ में दबंगों की शर्मनाक करतूत सामने आई
, जिसके बाद सलमान को सतर्क रहने के लिए कहा गया था।
Leave a Comment: