प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तिथि को 15 दिन बढ़ाया जाएगा- मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तिथि को 15 दिन बढ़ाया जाएगा- मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने 12 अगस्त को रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेश के सभी जेलों में निरूद्ध कैदियों को खुशखबरी दी है
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने 12 अगस्त को रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेश के सभी जेलों में निरूद्ध कैदियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने डी.जी./महानिरीक्षक कारागार को निर्देश दिये है कि रक्षाबन्धन पर्व के दिन आने वाले बंदियों के परिजनों/बहनें जो राखी बांधने आयेगी, उनके मिलने/राखी बांधने हेतु स्लाट बनाकर राखी बांधने एवं पर्व मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
श्री राही ने महानिरीक्षक को 27 जुलाई को पत्र लिखकर निर्देश दिये है कि रक्षाबन्धन पर्व के दिन आने वाले परिजनों/बहनों हेतु कैम्प लगाकर बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही उनके जलपान की व्यवस्था भी की जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के विजन ‘सबका साथ सबका विकास‘ के तहत सभी को खुशी मनाने का अवसर समान रूप से मिलना चाहिए।
श्री सुरेश राही ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों की सहायता से इस पर्व को भव्य तरीके से मनाये। उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्परा से जुड़ा हुआ है। इस दिन बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा धागा बांधकर उनके लम्बी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। जेलों की कड़ी व्यवस्था के कारण बहनें इस पर्व को सौहार्द से नहीं माना पाती। इसलिए पहले से ही व्यवस्था दुरूस्त रखें जिससे हमारी बहनों को राखी बांधने में सहूलियत हो। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तिथि को 15 दिन बढ़ाया जाएगा- मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
भृष्टाचार की भेंट चढी़ बिजली बिद्युत के कहर से आमजन हैरान। अरविंद अनुरागी द्वारा
प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कच्छ को ही रंगाई पुताई करवाकर उसको पब्लिक लाइब्रेरी का नाम दे दिया गया है
Leave a Comment: