भृष्टाचार की भेंट चढी़ बिजली बिद्युत के कहर से आमजन हैरान। अरविंद अनुरागी द्वारा
भृष्टाचार की भेंट चढी़ बिजली बिद्युत के कहर से आमजन हैरान। अरविंद अनुरागी द्वारा
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तिथि को 15 दिन बढ़ाया जाएगा- मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तिथि को 15 दिन बढ़ाया जाएगा- मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
PMSY के अंतर्गत 250 करोड़ के अनुदान को 16 हजार लोगों को मत्स्य संपदा से जोड़ा जाएगा-मा० मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर। मा0 कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0 डा0 संजय कुमार निषाद जी बलरामपुर जनपद के दौरे पर है। श्री निषाद जी आज बलरामपुर जनपद के UPT सभागार में अपने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं लाभार्थियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा संबंधित अधिकारियों को मत्स्य विभाग को और दुरुस्त करने को निर्देशित किया।
श्री निषाद जी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई थी किन्तु व्यापक प्रचार प्रसार ना होने के चलते सही ग्रामीणों क्षेत्रो में जानकारी प्राप्त हुई है जिसको लेकर मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर 15 दिन योजनाओं के लाभ के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है।
श्री निषाद जी ने बताया कि 16 हजार लोगों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये का अनुदान देकर लाभांवित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार महिला उत्थान और SC/ ST वर्ग को 60 फीसदी अनुदान दिया जाएगा और सामान्य वर्ग को 40 फीसदी अनुदान देकर लाभांवित किया जाएगा। श्री निषाद जी ने कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ केवल धनी वर्ग के लिए नही है, किन्तु इसके विपरीत गाँव के गरीब के लिए योजनाए बनाई गई और लाभ देने के लिए गरीब मछुआ परिवार के लिए निशुल्क मछुआ बीमा योजना लागू की गई है।
मा0 डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 100 दिन पूरे होने पर बताया कि प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनायें है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो भूमिहीन व्यक्तियों को कोल्ड चेन की परियोजनाओं यथा साइकिल विथ आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है। डॉ0 निषाद जी ने बैंकयार्ड आर0ए0एस0 की जानकारी देते हुए मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने हेतु मछुआ समाज के लोगों से अपील भी की। साथ ही उन्होंने बडे़ मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आस पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ हेतु प्रेरित करें ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब/यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का क्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें तथा उत्पादन स्थल पर उत्पादक को भी अधिक से अधिक आय प्राप्त हो सके।
श्री निषाद जी ने बताया कि मछुआ आरक्षण के मुद्दे को लेकर निषाद पार्टी अस्तित्व में आई थी, और अपने मुद्दे को लेकर आज भी अडिग है, आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हो रही है पूर्व की सरकारों ने आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीति की है और आरक्षण को उलझा कर जटिल बना दिया है। माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री निषाद आरक्षण के मुद्दे को लेकर गंभीर है जल्द ही सुखद परिणाम सामने होंगे।
श्री निषाद जी बलरामपुर दौरे के दौरान प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर में दर्शन कर साथ ही देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की, श्री निषाद जी ने देवीपाटन मंदिर के महंत जी से मुलाकात भी की इस दौरान श्री अभिषेक प्रताप शाह, माननीय सांसद, कपिलवस्तु(नेपाल), श्री दृघ नारायण पाण्डेय, माननीय सांसद कपिलवस्तु(नेपाल), और राजेश गैवाली, लुम्बनी डेवेलपमेंट ट्रस्ट के सदस्य(नेपाल) मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भृष्टाचार की भेंट चढी़ बिजली बिद्युत के कहर से आमजन हैरान। अरविंद अनुरागी द्वारा
प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कच्छ को ही रंगाई पुताई करवाकर उसको पब्लिक लाइब्रेरी का नाम दे दिया गया है
जहां एक तरफ पुलिस जुआरियों को पकड़कर सेटिंग गेटिंग में लगी है।
Leave a Comment: