संकुल केंद्र  साल्ही में सम्मिलित रूप से शासकीय हायर सेकेंडरी व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साल्ही में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।


संकुल केंद्र  साल्ही में सम्मिलित रूप से शासकीय हायर सेकेंडरी व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साल्ही में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम प्रारंभ छत्तीसगढ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर विभिन्न कृषि उपकरण औजारों का पूजन तथा पशुधन को आटे की लौंदी खिलाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपीएस पोया  (युवा नेता,सोशल एक्टिविस्ट )  जी ने बताया की भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय त्यौहार है जिसका संबंध हरियाली से है यह प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण का त्यौहार है जिसे आज छत्तीसगढ़ में प्रथम त्योहार के रूप में सामूहिक  ढंग से मना रहे हैं हरेली त्यौहार एक कृषि त्यौहार है आज किसान भाई अपनी अच्छी फसल की कामना करते हुए कुल देवता एवं ग्राम देवता की पूजा करते हैं । उन्होने आगे  कहा छत्तीसगढ़  भौगोलिक दृष्टि से , बोली भाषा, त्यौहार , महापुरुषों क्रांतिकारियों की जन्मभूमि है  जिसे आज  वर्तमान युवाओं, छात्रों ,नागरिकों को  शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक ,सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बंध कर राज्य, देश के विकास में अपना सहभागिता निभाना चाहिए  संस्कृति के साथ-साथ शिक्षा का विशेष ध्यान देने की बात कही । छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दिए ।
तत्पश्चात रंगोली, मेहंदी,  गेडी दौड़ , सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सातवीं से मनमोहन सिंह, द्वितीय स्थान कक्षा सातवीं से अखिलेश सिंह ,मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा बारहवीं से तमेश्वरी , कक्षा आठवीं से संतोषी द्वितीय स्थान में रही l वही गेड़ी दौड़ पर श्रीप्रसाद  कक्षा बारहवीं प्रथम , मिथिलेश कक्षा दसवीं द्वितीय रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता  अर्चना सिंह शिक्षिका  , कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षक खिलेश्वर जंघेल  ,  कराली सिंह, उर्मिला सिंह, सरिता, संध्या,छात्र-छात्राएं बच्चे महिलाएं उपस्थित रहे ,बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ 

छत्तीसगढ़ सूरजपुर से रिपोर्टर मुकेश सिहं अब तक टीवी न्यूज चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।