केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प-पत्र का किया सार्वजनिक पाठ


ताजपुर  /समस्तीपुर   ( यूपी अब तक संवाददाता ) ।   28 जुलाई 2022

नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन के महान शिल्पी एवं भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का० चारू मजुमदार का 50वीं शहादत दिवस गुरूवार को माले कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर मुशहरी में जोश-खरोश के साथ मनाया.
   दो मिनट का मौन धारण कर का० चारू को याद किया गया. फिर लाल सलाम के नारों के बीच उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. तत्पश्चात केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी संकल्प-पत्र का सार्वजनिक पाठ किया गया.
   मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज सीएम के शहादत दिवस के पचासवें वर्ष में हम स्वयं को एक असाधारण परिस्थिति के बीच देख रहे हैं.न केवल जनता का जीवन, जीवनयापन के साधन, स्वतंत्रता पर गंभीर संकट मंडरा रहा है बल्कि गणतंत्र को धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की संवैधानिक प्रतिबद्धता से बंचित कर फासीवादी हिंदूराष्ट्र के पिंजरे में कैद किया जा रहा है. क्रांति के सपने को पूरा करने के लिए जिस पार्टी का जन्म हुआ उसे अब इस अभूतपूर्व विपत्ति का सामना कर रहे गणतंत्र को बचाने व उसका पुनर्निर्माण करने के कार्यभार को नेतृत्व देना होगा. इन चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमें पार्टी को सांगठनिक, राजनैतिक एवं वैचारिक तौर पर मजबूत बनाना होगा. इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए एक समर्पित अभियान का शुरुआत करें जिसका समापन अगले साल फरवरी में पटना में होने वाले महाधिवेशन को तन-मन-धन से सफल बनाने का कार्यभार अपने हाथों में लेना होगा.
   कार्यक्रम के अंत में 14 अगस्त को प्रखण्ड सम्मेलन करने की घोषणा की गई. कार्यक्रम में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, शंकर सिंह, मलित्तर राम, मनोज कुमार सिंह, शिव कुमारी देवी, सुलेखा कुमारी, रंजीत सिंह, अनील कुमार सिंह, गीता देवी, उषा देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, सुनैना देवी, विजय कुमार सिंह, नरेश कुमार ठाकुर, शंकर सिंह, चंद्रशेखर कुमार, किरण देवी, सोना देवी समेत अन्य महिला- पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।