कानपुर पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने खरीदी हिस्ट्रीशीटर से बुलेट,मामला तूल पकड़ने पर लाइन हाजिर
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं।
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं।
तहसील रिपोर्ट सुजीत कुमार कानपुर नगर
कानपुर इस बार तो पुलिस कमिश्नर के पीआरओ का ऐसी कतूत सामने आयी है जिससे कानपुर पुलिस की सरेआम तोपों से धज्जियां उड गई।पीआरओ अजय मिश्रा को सिंघम बनकर बुलेट चलाने का ऐसा भूत चढ़ा कि उन्होंने शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत की बुलेट खरीद ली।
कमिश्नर के पीआरओ अजय मिश्रा ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत की बुलेट 90 हजार में खरीदी और सिंघम बनकर फर्राटा भरने लगे।बलराम राजपूत पर शहर के कई थानों में एक दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और जेल भी जा चुका है।पीआरओ की इस करतूत के खुलासे से पूरे शहर में पुलिस की जब धज्जियां उड़ने लगी तो पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने अपने पीआरओ अजय मिश्रा के इस बुलेट प्रेम का पता लगाया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने पीआरओ अजय मिश्रा को तुरंत अपने यहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया।इस मामले पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने मीडिया से बात नहीं की,लेकिन उन्होंने इसकी जांच ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपी है।गौर करने वाली बात है कि अजय मिश्रा एक लड़की के सुसाइड केस में जेल गए थे और उस दौरान हिस्ट्रीशीटर बलराम राजपूत भी जेल में था।खैर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं।
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं।
कानपुर।उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के नई-नई करतूत सामने आ रही हैं।
Leave a Comment: