अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
सामने सड़क पार करते कानपुर की ओर से आ रहा कंटेनर जोरदार टक्कर मार दिया,
जिले के बहुआ ब्लाक अंतर्गत सुजानपुर प्राथमिक विद्यालय नें प्रार्थना का पंचांग फेज 3 में बहुआ देहात न्यायपंचायत स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य के साथ विनीत कुमार श्रीवास्तव यूपी अब तक न्यूज चैनल
जिले के बहुआ ब्लाक अंतर्गत सुजानपुर प्राथमिक विद्यालय नें प्रार्थना का पंचांग फेज 3 में बहुआ देहात न्यायपंचायत स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है | जहाँ सम्बंधित न्याय पंचायत में लगभग 13 स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त करने पर उत्सव व खुशी का माहौल रहा,यह रैकिंग शैक्षिक गतिविधियां, लक्ष्य प्राप्ति सहित विभिन्न आयामों पर की गई | शिक्षकों ने प्रधान हेमलता पटेल को आमंत्रित किया जहाँ विद्यालय पहुँच कर हेमलता पटेल ने शिक्षकों को बधाई दी व बच्चों कों बिस्केट वितरित किया व प्रार्थना सभा कों सम्बोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया शिक्षकों ने भी प्रधान हेमलता पटेल को उनके द्वारा विद्यालय की नियमित देखभाल के लिए धन्यवाद दिया | गौरतलब है कि जिले की बहुचर्चित समाजसेविका हेमलता पटेल सुजानपुर गाँव की प्रधान व बहुआ ब्लाक प्रधान संघ कि अध्यक्ष हैं जो निरंतर विकास कार्यों व जनसेवा में सक्रिय रहती हैं | सुजानपुर प्राइमरी स्कूल को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी गोद लिया गया है और निरंतर विद्यालय में सभी सुविधाओं व बच्चों के सुनहरे भविष्य हेतु कार्य किया जा रहा है | इस दौरान प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह, सहायक अध्यापिकाएँ आरती, निशा देवी, सीमा आदि लोग उपस्थित रहे |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सामने सड़क पार करते कानपुर की ओर से आ रहा कंटेनर जोरदार टक्कर मार दिया,
ढाई घाट पर बना श्मशान घाट जिसकी कोई देखरेख नहीं की गई।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट प्रज्ञान ओझा का मानना है
Leave a Comment: